फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Problems due to limited number of women's toilets

Pithoragarh News: महिला शौचालय सीमित होने से परेशानी

Sat, 24 Feb 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Problems due to limited number of women's toilets
पिथौरागढ़। नगर में महिला शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं है। इस कारण महिलाओं को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। जिन स्थानों पर महिला शौचालय की व्यवस्था भी है तो सफाई नहीं होने से महिलाओं को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में हर रोज बड़ी संख्या में महिलाएं आती हैं। देव सिंह मैदान को जाने वाले रास्ते, महात्मा गांधी मार्ग, अपटेक तिराहा, सिल्थाम आदि स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालय बनाए गए हैं। शौचालय की व्यवस्था और साफ-सफाई नहीं होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने नगर में शौचालय की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

--
नगर में बड़ी संख्या में गांवों से महिलाएं आती हैं। शौचालय व्यवस्था और उनमें सफाई नहीं होने से महिलाओं को दिक्कतें होती हैं। सरकार को महिलाओं के लिए पुरुषों से हटकर शौचालय बनाने की व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार को इस गंभीर विषय पर सोचने की आवश्यकता है। - हेमा थलाल्र, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर मुख्यालय में महिला शौचालयों की खराब व्यवस्था को लेकर शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। पंत ने कहा कि नगर में साफ, सुरक्षित शौचालय नहीं है। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि दिसंबर में सिल्थाम में शौचालय को तोड़ दिया गया जिस कारण महिलाओं को दिक्कत हो रही है। उन्होंने महिला शौचालयों में सफाई कराने और नए शौचालय बनाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष निशीद उप्रेती, जीत शर्मा, नितेश, ललित भंडारी, नीरज भंडारी, बसंती देवी, लक्ष्मी कोरंगा, राजवंती देवी, रेनू देवी, गोदावरी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed