{"_id":"6a3ac480356206662f0a2a67","slug":"prizes-for-the-first-six-winners-in-cross-country-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-143371-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: क्रॉस कंट्री में प्रथम छह विजेताओं को पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: क्रॉस कंट्री में प्रथम छह विजेताओं को पुरस्कार
Tue, 23 Jun 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व ओलंपिक दिवस पर जिलेभर में खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालक-बालिकाओं और युवाओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिला ओलंपिक संघ की ओर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका-बालक वर्ग, सीनियर महिला और पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री आयोजित की गई। जिला ओलंपिक संघ की ओर से सभी वर्गों की दौड़ में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी कहा कि ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के साथ ही मुनस्यारी, धारचूला और डीडीहाट में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
यहां मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, विशिष्ट अतिथि किशोर बोर्ड न्याय की सदस्य लक्ष्मी भट्ट, ललित पंत, भास्कर भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अनूप बिष्ट, बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाश थापा आदि थे।