फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   prison For Rapist

दुष्कर्मी फौजी को दो साल की कैद की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
prison For Rapist
prison For Rapist
पिथौरागढ़। दुष्कर्म के एक आरोपी सैन्य कर्मी को अदालत ने सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को आरोपी को दो वर्ष की कैद की सजा के अलावा 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक 13 जून 2015 को सैन्य कर्मी विजेंद्र महर ने टकाना क्षेत्र की एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। किराये में रहने वाली महिला का भाई भी सैन्य कर्मी था और विजेंद्र के साथ ही तैनात था।
विज्ञापन

विजेंद्र महर महिला के घर गया और उससे अपने भाई के लिए सामान भेजने के लिए पूछने लगा। महिला का पति घर पर नहीं था, तो सैन्य कर्मी विजेंद्र महर ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर बाइक की आवाज आने पर सैन्य कर्मी भाग गया। पति के आने पर महिला ने पूरी जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 376 और 511 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

तमाम साक्ष्य और अन्य दस्तावेजों के आधार पर सत्र न्यायालय ने विजेंद्र को दोषी पाते हुए दो साल की कैद और 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से वकील प्रमोद पंत ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed