फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prime Minister's visit to Pithoragarh is historic: Joshi

पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री का दौरा ऐतिहासिक : जोशी

Fri, 13 Oct 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's visit to Pithoragarh is historic: Joshi
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा ऐतिहासिक रहा। पीएम ने पिथौरागढ़ से प्रदेश की 4,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है जो राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को हुई पत्रकार वार्ता में सुरेश ने कहा कि पीएम ने केदारखंड की तरह मानसखंड के विकास की बात कही है। उन्होंने कहा कि मानसखंड की परिकल्पना सीएम पुष्कर सिंह धामी की सोच है। पीएम मोदी ने इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मानसखंड में आने वाले आदि कैलाश, ओम पर्वत, थल केदार, मां हाटकालिका, ध्वज मंदिर, रामेश्वर मंदिर विकसित होंगे।
विज्ञापन

पीएम के दौरे के बाद यहां पर पर्यटन गतिविधियां बढेंगी। इसका लाभ सीमांत की जनता को मिलेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने पिथौरागढ़ में पीएम के दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। वहां जिला महामंत्री राकेश देवलाल, लोकेश भड़, कोमल मेहता, रघुवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed