Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prime Minister Modi's public meeting today, preparations complete

Pithoragarh News: प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा आज, तैयारियां पूरी

Wed, 11 Oct 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Oct 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi's public meeting today, preparations complete
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय उत्पादों के स्टॉल का भी निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ से लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का भी आह्वान कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को दोपहर 2:30 बजे सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचेंगे। यहां जनसभा के लिए भव्य मंच बनाया गया है। स्टेडियम में करीब 60 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी का दावा है कि जनसभा में करीब एक लाख लोग पहुंचेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर काफी तैयारी की गई हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की चुनाव से इतर इस जनसभा में आज तक पिथौरागढ़ में हुई सभाओं का रिकाॅर्ड टूटेगा। पिथौरागढ़ जिले के साथ ही अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर जिलों से भी लोग पहुंचेंगे। जनसभा के संयोजक काबीना मंत्री गणेश जोशी और बलवंत भौर्याल लगातार तैयारियों को जायजा ले रहे हैं। पीएम की जनसभा के लिए प्रदेश के मंत्री और संगठन के अधिकांश नेता पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हवाई पट्टी पर 30 नेता करेंगे पीएम का स्वागत
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1:35 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां भाजपा के प्रदेश स्तरीय और स्थानीय 30 नेता उनका स्वागत करेंगे। संवाद
--
नैनीसैनी हवाई अड्डे पर हुई ट्रायल लैंडिंग

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों से पहुंचे हैं 2700 कलाकार
संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो गई हैं। पीएम के उतरने से पहले लगातार ट्रायल लैंडिंग की जा रही है। इसके अलावा नैनीसैनी हवाई अड्डे से नगर की सड़कों पर सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने रिहर्सल की। पीएम के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों से 2700 से अधिक कलाकार पिथौरागढ़ पहुंचे हैं।
बृहस्पतिवार को पीएम के आने से पूर्व नैनीसैनी हवाई अड्डे में ट्रायल लैंडिंग की गई। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद चल रही है। पीएम को कुमाऊंनी संस्कृति की झलक दिखाने के लिए कलाकारों ने ढोल, दैन, दमाऊं, मशकबीन, भौकर, झाली, हुड़का, तुरी और पारंपरिक परिधानों में नगर की सड़कों पर रिहर्सल की। छलिया नृत्य को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

इधर नैनीसैनी हवाई अड्डे से पीएम के काफिले को लाने के लिए ट्रायल किया गया। सेना के जवान पीएम के संभावित रूट में मेटल डिटेक्टर से लगातार जांच कर रहे हैं। नगर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया है। नगर की सड़कों पर वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है।
--

स्टेडियम में तैयारियां पूरी
पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी के जनसभा स्थल सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। बिना पास के जनसभा स्थल में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। जनसभा स्थल में प्रवेश से पूर्व सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। एसपीजी की टीम हर गतिविधि में पैनी नजर बनाए हुए हैं। संवाद

--
नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसी हाई अलर्ट पर हैं। एसएसबी की टीम लगातार नेपाल सीमा पर गश्त कर हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। नेपाल जाने और नेपाल से भारत आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। संवाद
--

--
पीएम का आगमन : पिथौरागढ़ में पैक हुए होटल

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले पिथौरागढ़ नगर के सभी होटल पूरी तरह पैक हो गए हैं। सरकारी गेस्ट हाउस में वीआईपी को ठहराया गया है। लोगों को लिए होटल में कमरे नहीं मिल रहे हैं। पिथौरागढ़ में पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, देहरादून सहित कई अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बाहरी जिलों से आ रहे लोगों को होटल में कमरे उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। सरकारी गेस्ट हाउस के पैक होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से अन्य वीआईपी को निजी होटलों में ठहराया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की नगर के होटल आदि जगहों पर भी पैनी नजर है। संवाद
--
पीएम की जनसभा में आने के लिए जनता को आमंत्रण

पिथौरागढ़। सांसद अजय टम्टा ने नगर की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने के लिए आमंत्रण दिया है। उन्होंने नगर के सिमलगैर, गांधी चौक, नया बाजार समेत कई जगह जनसंपर्क कर 12 अक्तूबर को पीएम की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की। इस दौरान विधायक डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, वरिष्ठ भाजपा नेता केदार जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व जिला महामंत्री बसंत जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद



11पीटीएच15 पी- पिथौरागढ़ नगर में जनसंपर्क करते भाजपा सांसद और अन्य। संवाद

--



मुख्य सचिव एसएस संधू पहुंचे ज्योलिंगकांग
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार को जनपद के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू बुधवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां डीएम रीना जोशी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्य सचिव ज्योलिंगकांग पहुंचे। यहां कुमाऊं रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल कृष्णा थापा और पोस्ट कमांडर मेजर अशोक कपूर के साथ उन्होंने हेलीपैड, शिव-पार्वती मंदिर का निरीक्षण किया और पुजारियों से जरूरी जानकारी ली। वहां डीजीपी अशोक कुमार, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आदि अधिकारी मौजूद थे। बाद में मुख्य सचिव गुंजी निरीक्षण के लिए पहुंच और स्थानीय लोगों से भी वार्ता की। संवाद
फोटो 11 पीटीएच 13 पी- ज्योलिंकांग में शिव-पार्वती मंदिर से आदि कैलाश को देखते मुख्य सचिव एसएस संधू। संवाद

--
पीएम के दौरे से नियमित विमान सेवा की उम्मीद जगी
90 के दशक से देख रहे हैं विमान सेवा का सपना
संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से सीमांत के लोगों को नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद सरकार को शीघ्र विमान सेवा शुरू करनी चाहिए।

पिथौरागढ़ में नैनीसैनी हवाई पट्टी वर्ष 1991 में बनकर तैयार हो गई थी। व्यावसायिक उड़ान के लिए इसका विस्तार कर 65 करोड़ की लागत से रनवे का विस्तार किया गया। नवंबर 2015 में नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग की गई। 26 जनवरी 2016 से नियमित उड़ान शुरू करने का प्रयास किया गया लेकिन कई कमियों के कारण उड़ान शुरू नहीं हो सकी। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2019 में हेरिटेज एविएशन की विमान सेवा शुरू हुई जो मार्च 2020 में रनवे पर विमान के फिसल जाने के बाद बंद हो गई थी। इसके बाद अक्तूबर 2021 में पवन हंस की हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई लेकिन 2022 से वह भी बंद है। अब फ्लाई बिग कंपनी के साथ सरकार का करार हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार पीएम के दौरे के बाद उन्हें विमान सेवा की सौगात जरूर देगी।
कोट
प्रधानमंत्री के दौरे से विमान सेवा नियमित रूप से शुरू होने की उम्मीद जगी है। सरकार को पंतनगर, देहरादून और हिंडन के लिए विमान सेवा जल्द शुरू करनी चाहिए। - अन्नू, व्यापारी।

--
फ्लाई बिग कंपनी की विमान सेवा अगर नियमित होगी तो लोगों के लिए देहरादून और दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। लोग 90 के दशक से विमान सेवा का सपना देख रहे हैं। - हेमा, गृहिणी।
--
प्रधानमंत्री के दौरे से कहीं खुशी तो कहीं निराशा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री के दौरे से लोगों में कहीं खुशी है तो कहीं निराशा है। नैनीसैनी हवाई पट्टी क्षेत्र, दौला, विण, जाखनी, कुमौड़, टकाना, स्टेडियम के क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री के आने से सड़क के गड्ढे भर गए हैं। सड़क किनारे झाड़ियों का ढेर साफ हो गया है। दौला क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढे पाट दिए गए हैं। खराब दीवारों में चित्रकला उकेर दी गई है। इधर टैक्सी चालक बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि टैक्सी के स्टेशन में नहीं लगने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सवारियां नहीं मिल रही हैं। पिछले पांच दिनों से वह बेहद परेशान हैं। रोजाना सवारियां ढोकर वह जीवनयापन करते हैं। इसका भी ध्यान सरकार और प्रशासन को रखना चाहिए था। संवाद

--
पीएम मोदी का चित्र भेंट किया
पिथौरागढ़। अल्मोड़ा में एमए कला के छात्र धारचूला के पय्यापौड़ी निवासी पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र बनाया है। आदि कैलाश के बैकग्राउंड वाले इस चित्र को उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी को भेंट किया। जोशी ने बताया कि इस चित्र को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। संवाद
फोटो 11 पीटीएच 08 पी- पिथौरागढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी को पीएम मोदी का चित्र भेंट करते छात्र पवन सिंह। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed