फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Presentation of research papers of professors and researchers

प्राध्यापकों और शोधकर्ताओं के शोधपत्रों का प्रस्तुतीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Presentation of research papers of professors and researchers
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार में जानकारी देती कार्यक्रम संयोजक डॉ. सरोज ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित ‘स्वतंत्रता संग्राम में कुमाऊं-गढ़वाल के जननायकों का सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान’ विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हो गया है। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए प्राध्यापकों और शोधकर्ताओं के शोधपत्रों का प्रस्तुतीकरण हुआ।
विज्ञापन

अंतिम दिन तकनीकी सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. प्राचार्य पीएस बिष्ट, प्रो. प्रेमलता पंत और विशिष्ट अतिथि डॉ. डीके मौर्या, डॉ. दीपक तिवारी ने किया। सल्ट कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विश्वमोहन पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड में लोगों की सोच एवं व्यवहार में अंतर दृष्टिगोचर हो रहा है। गरुड़ाबाज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरए सिंह ने शोध पत्रों को संकलित कर पुस्तक का रूप देने की वकालत की।
विज्ञापन

डॉ. दीप चौधरी ने गुमनाम नायकों के योगदान को याद किया। डॉ. नीलम नेगी ने गढ़वाल और कुली बेगार आंदोलन में केसर सिंह के योगदान, रवि आनंद सिंह ने लोकगीत एवं साहित्य का राष्ट्रीय चेतना संग्राम में योगदान, बेड़ीनाग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीडी सूंठा ने उत्तराखंड के जननायकों और समाचार पत्र पत्रिकाओं के समाज में योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ.सरोज वर्मा ने सभी का आभार जताया। तकनीकी सत्र की रिपोर्टिंग डॉ. हेम पांडे ने की। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र सिंह धारियाल, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. सतीश चंद्र जोशी, डॉ. सुंदर कुमार, डॉ. नीलाक्षी जोशी, डॉ. पुष्पा पंत, डॉ. भानु प्रताप सिंह गौतम, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. रूप किशोर द्विवेदी, डॉ. एसके आर्य, डॉ.नवीन सिंह रजवार, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. नंदन सिंह कार्की, डॉ. अमित कुमार जोशी, डॉ. धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।

प्रस्तुत किए गए छात्रों के शोधपत्र
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय सेमिनार में मोहित उप्रेती, मोहित बिष्ट, डॉ. दिनेश रावत, हंसा वर्मा, कुमारी शिवानी पांडे, भूपेंद्र सिंह, केतन तिवारी और रीता जोशी आदि छात्र-छात्राओं के भी शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। इन शोधपत्रों में कई अहम जानकारियां जानने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed