फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prepared as a bridge in Nangang Nalla

नजंग नाले में पैदल पुल बनकर तैयार

Thu, 05 Oct 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Prepared as a bridge in Nangang Nalla
मांगती से मालपा को जाने के लिए नजंग नाले में बना पैदल पुल - फोटो : अमर उजाला

मांगती से मालपा को जोड़ने के लिए नजंग नाले में पैदल पुल बनकर तैयार हो गया है। 13 अगस्त की देर रात आई आपदा में नजंग नाले का पुल बह गया था। लोक निर्माण विभाग ने पुल के निर्माण के साथ-साथ पैदल रास्ते का भी निर्माण किया है। अब मांगती के रास्ते मालपा पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है। अलबत्ता सिमखोला होते हुए मालपा जाने वाले रास्ते की मरम्मत का काम अभी जारी है। लोनिवि ने इस रास्ते को 15 अक्तूबर तक तैयार करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


मालपा तक रास्ते का निर्माण करने के लिए डीएम सी रविशंकर लगातार अधिकारियों को निर्देश जारी कर रहे हैं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वह काम के लिए निश्चित समयसीमा तय कर लें और रोज की सूचना जिला मुख्यालय उपलब्ध कराएं। नजंग नाले का पैदल पुल बहने से अब तक आवाजाही संभव नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


बता दें कि इस महीने से उच्च हिमालयी गांवों के लोग घाटियों की तरफ आने लगते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन जल्दी से पैदल रास्तों की मरम्मत पर ध्यान दे रहा है। इन पैदल रास्तों से लोग अपने जानवरों को भी लेकर आएंगे। जिलाधिकारी ने लोनिवि को निर्देश दिए कि पैदल रास्तों की मरम्मत का काम प्राथमिकता से किया जाए और एक-दिन के लिए भी काम बंद न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed