फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparations complete in Champawat to tackle seasonal diseases

Pithoragarh News: चंपावत में मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारी पूरी

Fri, 26 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete in Champawat to tackle seasonal diseases
चंपावत। जिले में मानसून के दस्तक देने के साथ ही डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिला अस्पताल चंपावत समेत लोहाघाट और टनकपुर के उपजिला अस्पतालों में सभी जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक पहुंचा दिया गया है। प्रशासन ने मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल चंपावत में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के मरीजों के लिए छह बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग व फ्यूमिगेशन कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाना है। उपजिला अस्पताल लोहाघाट और टनकपुर में भी छह-छह बेड के विशेष वार्ड बनाए गए हैं। इन अस्पतालों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम और जांच की व्यवस्था उपलब्ध है। आवश्यक दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। इससे मरीजों को किसी भी स्थिति में तत्काल उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

............
आईवी फ्लूइड, एंटीबायोटिक्स, ड्रेसिंग सामग्री सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुखार, शरीर दर्द या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लें। स्वयं दवा लेने से बचें। घरों के आसपास जलभराव न होने दें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इन उपायों से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सकेगा।-डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, पीएमएस, जिला अस्पताल, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed