फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparations begin to convert DDhat CHC into a sub-district hospital.

Pithoragarh News: डीडीहाट सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू

Sat, 07 Feb 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin to convert DDhat CHC into a sub-district hospital.
सीएचसी डीडीहाट। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय से शासन ने प्रस्ताव मांगा है। सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनाने की कवायद शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि उप जिला चिकित्सालय बनने से यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर होंगी और यह अस्पताल रेफर सेंटर की श्रेणी से हट जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड की 40 हजार से अधिक की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए खोला गया सीएचसी विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा है। यहां एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात नहीं है। ऐसे में यह सीएचसी सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गया है और क्षेत्र के लोग बेहतर इलाज के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल ने शासन से इस सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनाने की मांग की थी ताकि यहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय बनाने का प्रस्ताव तैयार कर इसे प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। उप सचिव कृष्ण कुमार शुक्ल ने इसका पत्र जारी किया है। सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय बनाने की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन है लेकिन नहीं होते अल्ट्रासाउंड
सीएचसी में गर्भवतियों और अन्य मरीजों का स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड कराने के दावे कर यहां लाखों रुपये से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी गई है। आज तक यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से मशीन कमरे में पड़े-पड़े जंक खा रही है और क्षेत्र की गर्भवतियां, मरीज जांच के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। उप जिला अस्पताल बनने के बाद यहां अल्ट्रासाउंड शुरू होने की भी उम्मीद है।

कोट सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। - बिशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed