फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparation to visit Mount Kailash from Old Lipupas

Pithoragarh News: ओल्ड लिपुपास से कैलाश पर्वत के दर्शन कराने की तैयारी

Thu, 28 Mar 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Preparation to visit Mount Kailash from Old Lipupas
दीपक कापड़ी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। आदि कैलाश और ओम पर्वत के बाद अब पर्यटकों को ओल्ड लिपुपास से भी कैलाश पर्वत के दर्शन कराने की तैयारी की जा रही है। उन्हें ओल्ड लिपुपास से दो किमी ऊपर पैदल जाना होगा। इस संबंध में अनुमति के लिए पर्यटन विभाग की रक्षा मंत्रालय से बातचीत चल रही है। अगर वहां से हरी झंडी मिल गई तो भारतीय पर्यटक और श्रद्धालु आसानी से कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकेंगे। 30 और 31 मार्च को पर्यटन विभाग का दल इस मार्ग का निरीक्षण भी करेगा।

चीन से सीमा विवाद के चलते भारतीय श्रद्धालु भारत के रास्ते कैलाश पर्वत के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। 18 हजार फुट लिपुलेख की पहाड़ियों से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देता है। वहां से पर्वत की हवाई दूरी 50 किमी के आसपास है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग इस बार पर्यटकों को हवाई जहाज से लिपुपास और फिर यहां दो किमी का ट्रैक ऑल ट्रेवल ह्वीकल से कराने की तैयारी कर रहा है। डीएम रीना जोशी ने बताया कि अगर रक्षा मंत्रलाय से हरी झंडी मिल गई तो भारतीय श्रद्धालु आसानी कैलाश पर्वत के दर्शन इस स्थान से कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पर्यटकों को 18 हजार फुट तक कैलाश पर्वत के दर्शनों के लिए कैसे ले जाया जाएगा इसके लिए 30 और 31 मार्च को मार्ग का निरीक्षण करने के लिए दल रवाना होगा। इसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। -कीर्ति चंद्र आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी।

आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा की तैयारी शुरू

आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा हेलीकॉप्टर से कराने के लिए डीएम रीना जोशी ने सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यात्रा को सुगम बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed