फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparation to save Gwalgaon from landslide

Pithoragarh News: ग्वालगांव को भूस्खलन से बचाने की तैयारी

Sun, 12 Jan 2025 02:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Jan 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Preparation to save Gwalgaon from landslide
पिथौरागढ़। धारचूला के ग्वालगांव में दरकती पहाड़ी के ट्रीटमेंट का काम जल्द पूरा होगा। 66.86 करोड़ से हो रहा सुरक्षात्मक कार्य अंतिम चरण में है। आरसीसी क्लेडिंग वॉल, ग्राउटिंग, रॉक फॉल बैरियर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में ग्वालगांव के साथ ही मल्ली बाजार सहित पूरे धारचूला मुख्य बाजार के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 की आपदा में धारचूला के ग्वालगांव में हुए भूस्खलन से भारी तबाही मची थी। पहाड़ी दरकने से इसका मलबा धारचूला के मल्ली बाजार में पहुंच गया था और कई मकान खतरे की जद में आ गए। इस घटना में 750 से अधिक लोग प्रभावित हुए। ग्वालगांव में लगातार दरक रही पहाड़ी को रोकने के लिए 66.90 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए और इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी गई।
विज्ञापन

विभाग ने ग्वालगांव से नीचे मल्ली बाजार के 29 मीटर ऊंचाई तक आरसीसी क्लेडिंग वॉल, स्केलिंग, सेल्फ ड्रिलिंग एंकर, रॉक फॉल बैरियर, वीप ब्रिक के जरिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट शुरू किया जो अंतिम चरण में है। विभाग का दावा है कि इसी महीने पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य पूरा कर क्षेत्र के आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
ग्वालगांव में पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य अंतिम चरण में है। इससे क्षेत्र की बढ़ी आबादी को राहत मिलेगी और आपदा का खतरा खत्म हो जाएगा। - विकास श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग, पिथौरागढ़।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed