फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparation of Land for Planting

पौधरोपण के लिए जमीन देने की तैयारी

Sun, 07 May 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Preparation of Land for Planting
पय्यांपौड़ी के लोग इसी जमीन में चाहते हैं पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला

तहसील धारचूला के ग्राम पंचायत पय्यांपौड़ी के लोगों ने गांव में खाली पड़ी 40 हेक्टेयर जमीन पर पौधरोपण करने का प्रस्ताव तैयार किया है और वन विभाग से आग्रह किया है कि इस जमीन पर पौधरोपण कर इसका उपयोग करें। इस जमीन पर कम से कम दस हजार पौधों का रोपण हो सकता है। लोगों को उम्मीद है कि पौधरोपण से जानवरों को चारा मिलेगा और पानी के स्रोत रिचार्ज होने लगेंगे। गांव वालों ने अपनी इस मंशा की जानकारी एक वर्ष पहले वन विभाग को दे दी थी, लेकिन वन विभाग ने कोई रुचि नहीं दिखाई है।

विज्ञापन


पय्यांपौड़ी की जलवायु इस तरह की है कि इसमें चौड़ी पत्ती वाले पौधे आसानी से उग जाते हैं। चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण करने से जानवरों के लिए चारा मिलने लगेगा और पानी के स्रोतों को जीवनदान मिलेगा। गांव के नौजवानों ने पंकज जोशी की अगुवाई में वन विभाग को इस आशय का प्रस्ताव दिया है कि इस जमीन का वनीकरण के रूप में उपयोग किया जाए। पंकज जोशी ने बताया कि अब इस मामले को जिलाधिकारी सी रविशंकर के सामने रखा जाएगा। उम्मीद है कि जिलाधिकारी के स्तर से इस पर कुछ काम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed