फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparation meeting held for conducting categories

महाविद्यालय में कक्षाओं के संचालन को लेकर हुई तैयारी बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Preparation meeting held for conducting categories
महाविद्यालय में कक्षाओं के संचालन को लेकर बैठक के दौरान मौजूद प्राचार्य और अन्य। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में मंगलवार को कोविड नियमों के तहत ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन को लेकर प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. जीसी पंत को नोडल अधिकारी नामित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि बुधवार से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा-छात्राओं को अभिभावकों के अनुमति पत्र, परिचय पत्र और शुल्क रसीद के साथ महाविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। सभी छात्रों को मास्क पहनकर महाविद्यालय में आना होगा। प्राचार्य डॉ. नेगी ने बताया कि राज्य के बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं (छात्रावास में रहने वाले छात्रों समेत) और अन्य छात्रों को कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। महाविद्यालय में थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर व्यवस्था के लिए डॉ. डीके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed