फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prehistoric paintings found in Bedinag cave

Pithoragarh News: बेड़ीनाग की गुफा में मिले प्रागैतिहासिक कालीन चित्र

Wed, 17 Jan 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Prehistoric paintings found in Bedinag cave
बेड़ीनाग में मिली गुफा में उकेरे गए प्रागैतिहासिक कालीन चित्र। स्रोत: तरुण मेहरा।
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जिले के बेड़ीनाग में खोजी गई एक गुफा में प्रागैतिहासिक कालीन रॉक पेंटिंग (चित्रकारी) मिली है। इसमें भी अल्मोड़ा के लखुउडियार गुफा की तरह ही चट्टानों पर चित्र उकेरे गए हैं।
विज्ञापन

पुरातत्व एवं साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कार्य कर रहे क्षेत्र के युवा तरुण मेहरा ने बेड़ीनाग के महाविद्यालय के पास की पहाड़ी में गुफा खोजी। जब वह गुफा के भीतर गए तो वहां पर बने चित्रों को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। गुफा की दीवारों पर विशेष रंग से प्रागैतिहासिक काल की रॉक पेंटिंग (चित्रकारी) की गई थी। इससे पूर्व अल्मोड़ा में वर्ष 1965 में लखुउडिआर में भी इस तरह की पेंटिंग मिली थी जिसे पुरातत्व विभाग ने संरक्षित किया है।
विज्ञापन

गुफा की खोज करने वाले तरुण ने बताया कि यहां वर्ष 1856 में चंपावत जिले में मिली प्राचीन ओखली की तरह की एक ओखली भी मौजूद है। शिलाओं पर लाल, काले व सफेद रंग में उंगलियों से मनुष्य और जानवरों के चित्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफल हिल एडवेंचर क्लब के अध्यक्ष तरुण मेहरा ने बताया कि जिस स्थान पर गुफा है वहां पर रस्सी के सहारे 20 फीट ऊपर चढ़कर पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा पहाड़ी पर संकरा रास्ता है। इस रास्ते पर रस्सी लगाकर उसके सहारे 100 मीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि यदि सरकार यहां पर सुविधाएं उपलब्ध कराए तो यह स्थान बेड़ीनाग ही नहीं पूरे उत्तराखंड में पर्यटन के नए आयाम को छू सकता है। इस अभियान में तरुण के साथ रघुवीर मेहरा, जगदीश भारती, चंदन कुमार और गोविंद बर्थवाल भी शामिल थे।
--
मानव चित्रों के नीचे रखा गया है जानवर
बेड़ीनाग। दीवार पर उकेरे गए चित्रों में एक स्थान पर लगभग 11 पुरुष-महिलाओं के चित्र उकेरे गए हैं। इन चित्रों के ठीक नीचे एक पशु का चित्र भी है। इससे यह भी माना जा रहा है कि आदि मानव शिकार करने के बाद यहां पर लाता होगा। इस गुफा में भीतर काफी स्थान है। संवाद

कोट
बेड़ीनाग में खोजी गई गुफा का जल्द ही स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। यदि यह प्रागैतिहासिक कालीन चित्र हुए तो यह गुफा मिलना पिथौरागढ़ जनपद के लिए भी बड़ी उपलब्धि होगी। - चंद्र सिंह चौहान, पुरातत्व प्रभारी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed