फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pregnant women have to run 112 km to get tested

Pithoragarh News: गर्भवतियों को जांच के लिए लगानी पड़ती है 112 किमी की दौड़

Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women have to run 112 km to get tested
पिथौरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को जांच और उपचार के लिए 112 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के दूरस्थ विकासखंड मुनस्यारी के लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सके इसके लिए मुनस्यारी में सीएचसी खोला गया है। बावजूद इसके अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। सबसे अधिक परेशानी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से गर्भवतियों को होती है। गर्भवतियों को समय-समय पर जांच करानी होती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ और जांच की सुविधाएं नहीं होने से 150 मिलोमीटर दूर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं है
पिथौरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं है। गर्भवतियों समेत अन्य मरीजों को भी जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। अस्पतालों में सुबह 11 बजे तक खाली पेट पहुंचना और नंबर लगवाना अनिवार्य है। कई बार सड़क से ज्यादा दूरी एवं अन्य कारणों से देरी से पहुंचने पर पंजीकरण पर्चा भी नहीं बन पाता है। ऐसे में गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह पदों पर नहीं हैं विशेषज्ञ चिकित्सक
पिथौरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में स्त्री रोग विशेषज्ञ और बालरोग विशेषज्ञ सहित नौ पद स्वीकृत हैं। बावजूद इसके अस्पताल में केवल चिकित्सा अधीक्षक, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट और जनरल सर्जन के पद पर ही तैनाती हो पाई है। इसके अलावा फिजिशियन, एनेस्थेटिक और एक जनरल ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी को बांड के तहत अस्पताल में तैनात किया गया है। स्त्रीरोग विशेषज्ञ और बालरोग विशेषज्ञ के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं।

कोट
स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। मुनस्यारी सीएससी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। चिकित्सक मिलने पर मुनस्यारी में नियुक्ति की जाएगी। - जेएस नबियाल, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed