फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pregnant women arrived for ultrasound, had to return empty handed

Pithoragarh News: अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची गर्भवतियां, लौटना पड़ा बैरंग

Fri, 05 Jun 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women arrived for ultrasound, had to return empty handed
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर चस्पा रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में जाने का नोटिस। संव
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में रेडियोलॉजिस्ट की कमी आम मरीजों के साथ ही गर्भवतियों पर भारी पड़ रही है। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लगा। दूर-दराज से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची गर्भवतियां बैरंग लौटीं। कई गर्भवतियों ने निजी अस्पतालों में जाकर अल्ट्रासाउंड के लिए अधिक फीस चुकाई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अलावा जिले के किसी भी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट जिले भर की गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करते हैं। इसके लिए महिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को शिविर लगाने की व्यवस्था की है। शुक्रवार को गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी, थल, मुवानी सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से 40 से अधिक गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए महिला अस्पताल पहुंचीं। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड ठप रहा।
विज्ञापन

गर्भवतियां रेडियोलॉजिस्ट के आने का इंतजार करती रहीं। उन्हें बाद में उनके अवकाश पर जाने की जानकारी मिली। ऐसे में गर्भवतियों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। दूर-दराज से पहुंची कई गर्भवतियों ने निजी अस्पतालों में अधिक फीस देकर जांच कराई। गर्भवतियों ने कहा कि यदि समय पर रेडियोलॉजिस्ट न होने की जानकारी मिलती तो उनका समय और धन खर्च नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक
मूनाकोट की रीना जोशी ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल आने के बाद ही अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लगने का पता चला।
केस दो
झूलाघाट की हेमंती देवी ने बताया कि बुधवार को अधिक भीड़ होने के चलते अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका था। शुक्रवार को भी रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका।

कोट
रेडियोलॉजिस्ट नौ जून तक अवकाश पर रहेंगे। अवकाश से लौटने के बाद मरीजों और गर्भवतियों की नियमित जांच होगी। - डॉ.एमसी रजवार, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed