फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pramod wounded after killing a terrorist

एक आतंकी को मारने के बाद प्रमोद घायल हुआ

Sat, 14 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 14 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pramod wounded after killing a terrorist
सैनिक प्रमोद कन्याल - फोटो : अमर उजाला

13 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात भनड़ा गांव के एक बहादुर सैनिक ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिरा दिया, जबकि एक आतंकी भागने में सफल रहा। आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी में सैनिक घायल हो गया। उसे श्रीनगर के आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। सैनिक के परिजन लगातार जम्मू बेस अस्पताल से संपर्क बनाए हैं।

विज्ञापन


भनड़ा निवासी रण बहादुर कन्याल का बेटा प्रमोद कन्याल हाल ही में राष्ट्रीय रायफल्स में शामिल हुआ। उनकी तैनाती इस समय बांदीपुरा सेक्टर में है। प्रमोद के भाई विनोद कन्याल ने बताया कि 10 जनवरी की रात सेना और एसओजी की टीम ने बांदीपुरा में आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नायक प्रमोद ने एक आतंकी को मार गिराया। इससे बौखलाए आतंकियों ने धुआंधार फायरिंग कर दी। इससे प्रमोद को दो गोलियां लग गई। उनको तत्काल श्रीनगर के आर्मी बेस अस्पताल लाया गया। उन्होंने शनिवार को बताया कि प्रमोद की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उनकी प्रमोद से बात भी हुई। प्रमोद की माता देवकी देवी बेटे की चिंता में डूबी हैं। प्रमोद के भाई विनोद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों हो रहे भारी हिमपात के कारण वह वहां नहीं जा पाए हैं। मौसम सुधरने पर जल्दी ही श्रीनगर जाएंगे। श्रीनगर आर्मी बेस कैंप से भी लगातार परिजनों को फोन आ रहे हैं और उसकी सेहत की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed