फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pradhan raised the expenses of education of village children

इनसे सीखें : प्रधान ने उठाया गांव के बच्चों की शिक्षा का खर्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pradhan raised the expenses of education of village children
महेंद्र सिंह सामंत, ग्राम प्रधान। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बारह बीसी क्षेत्र के लोहाकोट ग्राम पंचायत के प्रधान महेंद्र सिंह सामंत ने बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए गांव में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट शुरू किया है। इसमें गांव के 50 बच्चे कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधान ने पांच साल तक गांव के प्रत्येक बच्चे को निशुल्क शिक्षा देने का संकल्प लिया है। वह अपने संसाधनों से बच्चों की सालभर की स्कूल फीस, ड्रेस, स्टेशनरी आदि का खर्चा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान महेंद्र सिंह सामंत ने गांव के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए एक कुशल शिक्षक को तैनात किया है, जो बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ अन्य विषयों की पढ़ाई भी करा रहे हैं। पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा ने मंगलवार को कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। इस दौरान युवा कवि ललित शौर्य, शमशेर चंद, हर्ष ज्याला, प्रो.दीवान सिंह चौहान आदि ने महेंद्र के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह सामंत का कहना है कि बदलते दौर में हमें नए तरीके से सोचकर कार्य करने की जरूरत है। हम तभी मजबूत हो सकते हैं, जब हमारी शिक्षा मजबूत हो। उन्होंने 12 गांवों के लोगों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में भी किया सेवा कार्य
पिथौरागढ़। लोहाकोट के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह सामंत गांव ही नहीं बल्कि पूरे बारहबीसी क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल में अपने वाहन का पास बनाकर बारहबीसी क्षेत्र के गांव के बुजुर्ग बीमार व्यक्तियों को उपचार के लिए सरकारी और निजी अस्पताल में दिखाने के बाद निशुल्क घर पहुंचाया। इसके अलावा मरीजों के लिए दवा भी मंगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed