फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pradhaanon ko dilaee gaee shapath

विकासखंड मुख्यालयों में प्रधानों को दिलाई गई शपथ,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
pradhaanon ko dilaee gaee shapath
पिथौरागढ़ विण ब्लॉक में शपथ लेते ग्राम प्रधान। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विकासजिले की जिन ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया था, उन ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ ही वार्ड मेंबर और शपथ लेने से वंचित रह गए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुक्रवार को विकासखंड मुख्यालयों में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के विण विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, प्रभारी खंड विकास अधिकारी दीपक आर्या ने 66 ग्राम प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को शपथ दिलाई। विण में में कुल 85 ग्राम पंचायतें हैं। 16 ग्राम प्रधानों 26 नवंबर को शपथ ले ली थी। विण के देवलाल गांव और कासनी में ग्राम प्रधान का निर्वाचन नहीं हुआ है। पाभें वल्दिया ग्राम पंचायत में वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण ग्राम पंचायत का गठन नहीं हुआ है। पाभें वल्दिया में 7 में से 6 वार्ड सदस्य के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

मूनाकोट विकासखंड में क्षेत्र प्रमुख नीमा वल्दिया 58 ग्राम प्रधान, 292 वार्ड सदस्य, 6 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। विकासखंड के 18 प्रधानों ने पूर्व में शपथ ले ली थी। 36 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 35 सदस्य शपथ ग्रहण कर चुके हैं। उर्ग के सदस्य गिरीश जोशी ने शपथ नहीं ली है। डीडीहाट विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, खंड विकास अधिकारी बिजेंद्र लाल यादव ने 34 प्रधानों को शपथ दिलाई। 71 में से 37 ग्राम प्रधान पूर्व में शपथ ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड गंगोलीहाट में 80 ग्राम प्रधानों प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्याम चंद ने शपथ दिलाई गंगोलीहाट में 117 में से 115 ग्राम पंचायतों का गठन हो गया है। भूलीगाव और कोटली में ग्राम प्रधान का पद रिक्त है। कनालीछीना विकासखंड में खंड विकास अधिकारी बालम सिंह बिष्ट ने 55 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। 37 ग्राम प्रधान पहले ही शपथ ले चुके हैं। मुनस्यारी में 51 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। 99 में से 48 प्रधान पहले शपथ ले चुके हैं। शनिवार को सभी ग्राम पंचायतों में पहली खुली बैठक का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed