फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Power-starved people angry

बिजली संकट से जूझ रहे लोगों में गुस्सा

Tue, 31 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 31 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Power-starved people angry
बिजली संकट से जूझ रहे लोगों में गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

तहसील क्षेत्र में लगातार बिजली संकट से लोग गुस्से में हैं। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि हल्की बारिश और हल्की हवा के झोकों से ही बिजली की लाइन टूट जाती है। इस कारण कई बार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। इस बार भी खराब मौसम के दौरान कई बार बिजली की सप्लाई ठप रही।

विज्ञापन


धारचूला के लिए बिजली की सप्लाई पिथौरागढ़ से होती है। लंबी लाइन होने के कारण अक्सर इसमें खराबी आती रहती है। लाइन को ठीक करने में ही लंबा समय बीत जाता है। विभाग ने लाइनों के आसपास स्थित पेड़ों को हटाने का काम नहीं किया है और न ही टहनियों की लॉपिंग की गई है। यदि यही हालत रही तो मानसून सीजन में बिजली का संकट और गहरा जाएगा। तहसीलदार आईबी मल्ल ने कहा कि वह इस मामले की जानकारी विभाग के अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, भाजपा महामंत्री महेंद्र बुदियाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक नबियाल, नगर अध्यक्ष हरीश धामी, कैलाश धामी, बिशन धामी, देवकी बिष्ट, खुशाल गर्खाल, गंगा सुयाल, हर सिंह धामी, जोगा धामी, हरीश सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंगराऊं घाटी की बिजली सप्लाई ठप
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। आंधी-तूफान के कारण लाइन टूटने से पुंगराऊं घाटी की बिजली सप्लाई ठप है। विभाग के कर्मचारियों ने अब तक लाइन सुधारने का प्रयास नहीं किया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कार्की ने बताया कि बिजली नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने शीघ्र बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed