फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Power out for 26 hours in Hudeti; population of 1,000 plunged into darkness

Pithoragarh News: हुड़ेती में 26 घंटे गुल रही बिजली, एक हजार की आबादी अंधेरे में डूबी

Sun, 27 Sep 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Power out for 26 hours in Hudeti; population of 1,000 plunged into darkness
पिथौरागढ़। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से हुड़ेती के सुनीगैर क्षेत्र में भूस्खलन से दो अलग-अलग स्थानों में विद्युत पोल झुक गए। एहतियातन क्षेत्र की बिजली काटनी पड़ी। शनिवार शाम से रविवार शाम तक करीब 26 घंटे तक हुड़ेती सहित आसपास का क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान शनिवार शाम करीब 4:30 बजे सुनीगैर निवासी ईश्वरी दत्त पुत्र मुरलीधर तिवारी के मकान से लगी सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। सुरक्षा दीवार गिरने से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल झुक गया, वहीं भू-धंसाव से हुड़ेती में एक अन्य विद्युत पोल भी भू-धंसाव के कारण तिरछा हो गया। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। संभावित खतरे को देखते हुए ऊर्जा निगम ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। शाम विद्युत बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह 11 बजे ऊर्जा निगम के विद्युत कर्मी दोबारा मौके पर पहुंचे और पोल शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम 6 बजे तक पोल शिफ्ट कर करीब 26 घंटे बाद बिजली व्यवस्था बहाल की जा सकी। बिजली सुचारू होने पर करीब एक हजार की आबादी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-----------------
राजस्व टीम ने किया निरीक्षण
सुनीगैर में सड़क किनारे सुरक्षा दीवार ढहने की सूचना राजस्व विभाग को दी गई। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से सड़क किनारे कटाव की स्थिति बन गई है। सड़क किनारे और सड़क से नीचे बने मकान को भी खतरा बना हुआ है। नुकसान का आंकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
भूस्खलन होने से हुड़ेती क्षेत्र में दो विद्युत पोल गिरने की स्थिति में आ गए हैं। पोल शिफ्ट करने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है। शाम तक विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
भीम आर्या, जेई, ऊर्जा निगम, पिथौरागढ़।
--------------
फोटो- 27 पीटीएच- 15पी- पिथौरागढ़ में हुड़ेती गांव के सुनीगैर में भूस्खलन होने से खतरे की जद में आया विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed