{"_id":"60f8673d8ebc3e79b101976e","slug":"posting-of-bed-tet-pithoragarh-news-hld4319474160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगारों ने उठाई नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगारों ने उठाई नियुक्ति की मांग
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विधायक चंद्रा पंत को ज्ञापन सौंपते प्रशिक्षित बेरोजगार। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के बीएड टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगारों ने जिलाध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृव में विधायक चंद्रा पंत को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक शिक्षक भर्ती में सभी रिक्त पदों को सम्मिलित करते हुए शीघ्र नियुक्ति दिए जाने की मांग उठाई।
बीएड प्रशिक्षित संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं । इससे प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था दयनीय हालत में पहुंच चुकी है। जबकि प्रदेश सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है।
इससे रोजगार की राह देख रहे बीएड टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगार निराश, हताश और स्वयं को कुंठित महसूस कर रहे हैं। सचिव अंजली पांडेय ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सीमांत जनपदों के बीएड प्रशिक्षतों की उपेक्षा से बेरोजगारों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
जबकि प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब नौनिहालों की शिक्षा शिक्षकों के अभाव में अति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र समस्त चार हजार पदों को भर्ती में सम्मिलित करते हुए नियुक्ति नहीं करती है तो सीमांत जनपद के बेरोजगार सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगे।
विधायक चंद्रा पंत से मिलने वाले शिष्टमंडल में दीपक चौहान, अंजली पांडेय, दिनेश आर्य, भास्कर शर्मा, ललित उप्रेती, त्रिभुवन मेहरा, अशोक कुमार, सूरज कुमार, कमला, कैलाश आदि रहे।