फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Postal parcel vehicle accident, driver died

Pithoragarh News: डाक पार्सल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Tue, 27 Jun 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Postal parcel vehicle accident, driver died
मनोज जोशी(फाइल)
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी से डाक पार्सल लेकर पिथौरागढ़ आ रहा था।
विज्ञापन


हादसा सोमवार रात करीब 10:30 बजे घाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास हुआ। लोहाघाट के नौमाना गांव निवासी मनोज जोशी (26) पुत्र प्रकाश चंद्र जोशी पिकअप (यूपी 32 क्यूएन 3647) से अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे थे। सड़क के बदहाल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घाट चौकी इंचार्ज सुरेश कंबोज ने बताया कि वाहन नदी में गिरा था। शव पहाड़ी पर अटका था। इसके बाद पुलिस टीम घाट-अल्मोड़ा सड़क से झूलापुल पार कर मौके पर पहुंची। किसी तरह देर रात करीब 3:30 बजे शव को निकालकर मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता का सहारा था मनोज

पिथौरागढ़। मनोज जोशी माता-पिता का इकलौता सहारे थे। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मनोज की मौत के बाद माता-पिता बेसुध पड़े हैं। संवाद

बारहमासी सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं

पिथौरागढ़। बारहमासी मार्ग पर रात के समय यातायात खोल दिया गया है। टनकपुर से चंपावत में घाट तक चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षात्मक कार्य तो किए गए हैं लेकिन घाट से पिथौरागढ़ 30 किमी सड़क पर खतरनाक स्थलाें पर क्रश बैरियर तक नहीं लगे हैं। दिल्ली बैंड, चुपकोट बैंड, गुरना सहित कई अन्य हिस्सों पर हादसों का खतरा बना रहता है। जहां सोमवार की रात हादसा हुआ है उस स्थान पर क्रश बैरियर, पैरापिट भी नहीं है। चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed