फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Post Vacant in Pithauragarh Hospitol

सीमांत जिले में रेडियोलॉजिस्ट, गायनी समेत 31 चिकित्सक के रिक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Post Vacant in Pithauragarh Hospitol
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण लोग परेशान हैं। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित कुल 62 चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में जिले में 27 बांडधारी, छह संविदा और 18 अधिसंख्य दंत चिकित्सक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 34 पद स्वीकृत हैं। 21 पदों पर नियमित चिकित्सक कार्यरत हैं। हृदयरोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और चर्म रोग विशेषज्ञ सहित 13 चिकित्सकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल पिथौरागढ़ में चिकित्सकों के आठ स्वीकृत पदों में से दो पद रिक्त हैं। जिले में चिकित्सा अधिकारी के 17 पद स्वीकृत हैं। इसमें से नौ पद लंबे समय से रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य अस्पतालों में रिक्त पदों की स्थिति
अस्पताल - स्वीकृत पद - रिक्त पद
गंगोलीहाट अस्पताल - 20 पद - 06 पद
मूनाकोट बड़ालू - 12 पद - 02 पद
कनालीछीना अस्पताल - 15 पद - 05 पद
धारचूला अस्पताल - 22 पद - 01 पद
डीडीहाट अस्पताल - 17 पद - 11 पद
बेड़ीनाग - 14 पद - 05 पद
मुनस्यारी - 19 पद - 10 पद
रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं अस्पताल
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के अस्पताल महज रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। चिकित्सकों के अभाव में यहां के अस्पतालों से आठ से 10 रोगी हायर सेंटर रेफर होते हैं। महिला चिकित्सकों के नहीं होने से सबसे ज्यादा प्रसव पीड़िताओं को दिक्कत हो रही है। हर रोज प्रसव को जिले के अन्य अस्पतालों में प्रसव को आई महिलाओं को हायर सेंटर रेफर होना पड़ रहा है।

सीमांत जिले के चिकित्सकों के रिक्त पदों की सूचना हर माह शासन स्तर भेजी जा रही है। चिकित्सकों के रिक्त पद भरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. एचसी पंत, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed