फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   positive news in district.

Pithoragarh News: विधायक चुफाल ने किया धौनधूरा पेयजल योजना के टैंक का उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
पिथौरागढ़। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने धौनधूरा पेयजल योजना के धामीगौड़ा में निर्मित टैंक का उद्घाटन किया। टैंक की क्षमता 50 हजार लीटर की है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल योजना नहीं होने से अभी तक गांव की महिलाओं को तीन-चार किलोमीटर दूरी से पानी ढोना पड़ता था। पेयजल टैंक बनने से अब उन्हें घर के आंगन में पानी मिल सकेगा। प्रेम राम (60) ने कहा कि पहले इस इलाके के गांवों में पानी संकट के कारण अन्य गांवों के लोग अपनी बेटी का विवाह नहीं करना चाहते थे। आज उन्हें इस समस्या से निजात मिल गई है। उन्होंने इसके लिए विधायक चुफाल का आभार जताया। इस टैंक के बनने से धामीगौड़ा, कुन्कटिया, सैनीखाल, जीवलाखाली, कटियौला, असुरदेव, वेरगाड़ा, कौल्ता के कई गांवों के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान मूनाकोट मंडल अध्यक्ष सुनील चंद , मुन्ना धामी, मन्नू महर, लीलाधर जोशी, भीम बहादुर, बल्लू पांडेय, राजेंद्र जोशी, अम्बा दत्त जोशी, हीरा बल्लभ जोशी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed