Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Positive news in district.

Pithoragarh News: चयन आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया ने किया छात्र-छात्राओं से संवाद

Sun, 15 Jun 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने रविवार को सामुदायिक पुस्तकालय का भ्रमण किया। उन्होंने पुस्तकालय में अध्यननरत छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर कहा कि पुस्तकालय को पुस्तकों के अलावा सुविधाओं के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

चयन आयोग के अध्यक्ष का पुस्तकालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। आयोग के अध्यक्ष ने बच्चों से उनकी तैयारियों के विषय में बातचीत की। उन्होंने कहा कि अनुशासित होकर ईमानदारी के साथ मेहनत करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रदेश में निष्पक्ष परीक्षा हो रही है, इसलिए सभी को अपनी मेहनत पर विश्वास करना चाहिए। कहा कि इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। अपने घर पर ही कड़ी मेहनत के साथ तैयारी की जा सकती है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के प्रसिद्ध रंग कर्मी लक्ष्मण सिंह पांगती ‘लछबू’ का भी स्वागत किया। पुस्तकालय प्रभारी बबीता कोरंगा के अलावा नीमा मर्तोलिया, नकुल भंडारी, नेहा नित्वाल, संजना नित्वाल, हरीश राणा, गौरव मेहता, कमलेश कुमार, विक्की मेहरा, त्रिलोक कुमार, कमल मेहता, कृष कुमार आदि छात्रों ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed