Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   positive news in district.

Pithoragarh News: डीएम, एडीएम सहित 20 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 14 Jun 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
पिथौरागढ़। विश्व रक्तदान दिवस पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल ने किया। शिविर में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, एडीएम योगेंद्र सिंह, रेडक्रास सचिव भगवान सिंह, युवा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विशाल पंत, डीएम के शेडो विक्रम सिंह महर सहित 20 लोगों ने रक्तदान किया। सभी को रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रमाणपत्र दिए। रेडक्रॉस के चेयरमैन महेश पंत ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह खून किसी घायल या बीमार व्यक्ति का जीवन बचाने के काम आएगा। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल, पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। रक्तदान केंद्र के कुमुद कोठारी, दीपक जोशी, पूजा लोहिया ने सहयोग दिया। रक्तदान के दौरान रेडक्रॉस के सेवानिवृत्त कै. राजेंद्र भट्ट, हिमांशु, दीपक जोशी, वर्षा कलोनी, गौरव, सरोज जोशी, डॉ. मंजूबाला आदि उपस्थित रहे। रक्तदान के बाद जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और रेडक्रॉस की ओर से संचालित मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन


युवा वेलफेयर सोसाइटी ने किया रक्तदान

पिथौरागढ़। युवा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मेयर कल्पना देवलाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत और एडीएम योगेंद्र सिंह ने युवा वेलफेयर सोसायटी के बीते तीन वर्षों से किए जा रहे रक्तदान शिविर की सराहना की। यहां सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल पंत, उपाध्यक्ष राजेश जोशी, महासचिव गिरीश पंत, कोषाध्यक्ष मनीष जोशी, नरेंद्र नगरकोटी, पूजा लोहिया, कुमुद कोठारी, प्रियंका, दीवान राम, मयंक पटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

लोगों ने किया 20 यूनिट रक्तदान
चंपावत। विश्व रक्तदान दिवस की थीम गिव ब्लड गिव होप टू गेदर वी सेव लाइव्स पर जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय रेडक्रॉस समिति और जिला रक्तकोष के सहयोग से आयोजित शिविर में 20 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शिविर का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. देवेश चौहान, वाइस चेयरमैन रेडक्रास समिति डाॅ. आरके जोशी ने संयुक्त रूप से किया। सीएमओ और रेडक्रॉस समिति के वाइस चेयरमैन ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है और यही भावना रक्तदान को सबसे महान सेवा बनाती है। उन्होंने युवाओं से भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और कप बांटे गए। यहां डाॅ. राशि भटनागर, डाॅ. उर्मिला, डाॅ. स्निग्धा वर्मा, इंदु पांडे, हरीश भट्ट, रवि भट्ट, लैब तकनीशियन उमेद सिंह बसेड़ा, मनोज मेहता, स्टाफ नर्स सपना, बबीता, पारस वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed