{"_id":"68e155cdf160df3cfc032979","slug":"poor-network-of-private-companies-in-bangapani-area-becomes-a-cause-of-trouble-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133311-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंगापानी क्षेत्र में निजी कंपनियों के खराब नेटवर्क बने परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंगापानी क्षेत्र में निजी कंपनियों के खराब नेटवर्क बने परेशानी का सबब
Sat, 04 Oct 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क गड़बड़ा गया है। सिग्नल की दिक्कतें होने से लोगों की मोबाइल पर बात नहीं हो पा रही है। इससे करीब 15 हजार की आबादी परेशान है।
बंगापानी क्षेत्र में काफी लंबे समय से मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क में दिक्कतें चल रही हैं। दो से तीन बार में कॉल मिलने के बाद भी बात नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता को कॉल मिलाने पर कभी तरफ की ही आवाज सुनाई देती है तो कभी दोनों तरफ आवाज नहीं आती। लोगों का कहना है कि समस्या बताने पर संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि समस्या ठीक करने का आश्वासन देते हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। क्षेत्र में केवल आइडिया और एयरटेल कंपनी की संचार सुविधा है।
जाराजिबली के बीडीसी सदस्य रमेश सिंह धामी ने कहा कि कमजोर नेटवर्क होने से न समय पर प्रमाण पत्र बन पा रहे हैं और न ही मोबाइल पर किसी से ढंग से बात हो पाती है। पूर्व ग्राम प्रधान बंगापानी नारायण सिंह टोलियां ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की परेशानी देखने वाला कोई नहीं है। बीएसएनएल के टावर तो यहां खड़े कर दिए गए हैं लेकिन इनको शुरू करने की कोई पहल नहीं की जा रही है।