फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pooja, Priyanshu, Priyanka win individual championship

पूजा, प्रियांशु, प्रियंका ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती

Wed, 20 Sep 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pooja, Priyanshu, Priyanka win individual championship
विण ब्लाक की खेल प्रतियोगिता के समापन पर दौड़ में शामिल बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला

विण ब्लॉक की प्राथमिक स्तर की खेलकूद-सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। जूनियर हाइस्कूल मोस्टामानू की पूजा लोहिया, सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार के प्रियांशु लाखा और सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम की प्रियंका चंद ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।

विज्ञापन


खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूजा लोहिया ने गोला क्षेपण, चक्का क्षेपण और लंबी कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रियांशु लाखा और प्रियंका चंद ने अपने-अपने वर्ग में 200, 400, 600 मीटर दौड़ जीती। प्राथमिक 100 मीटर दौड़ बालक में प्राथमिक स्कूल तिलढुकरी के पीयूष पहले, विण के गोविंद दूसरे, रई के अनुज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विण की वर्षा, दीक्षा, कंचन पहले तीन स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक में रई के महेश गिरी, विण के गोविंद, मोस्टामानू के अनिल, बालिका वर्ग में विण की वर्षा, दीक्षा, विषाड़ की कंचन, 400 मीटर बालक में चमाली के सूरज रावत, रई के महेश, चमाली के संतोष, बालिका वर्ग में बिषाड़ की पार्वती, स्यूनी की काजल, कंचन, लंबी कूद में मनारा के विशाल, सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम के तनुज, चमाली के सूरज पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में जूनियर हाइस्कूल तिलढुकरी के पंकज पहले, ऐंतोली के तारा दूसरे, लुंठ्यूड़ा के अनिल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ऐंचोली की प्रियंका, मोस्टामानू की खुशी, सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार की निशा पहले तीन स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मोस्टामानू के सुनील ने पहला, गैठना के सोनू कुमार ने दूसरा, ऊंची कूद में नैनीसैनी के भूपेंद्र ने पहला, मोस्टामानू के राहुल ने दूसरा, इसी स्कूल के सुनील ने तीसरा स्थान पाया। खेल समन्वयक ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। हरीश पंत, राजेश उप्रेती, चंद्र सिंह खोलिया, हीरा खिमाल, गिरीश खर्कवाल, बुद्धदेव पांडेय, अंशुमन पंत आदि ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed