{"_id":"6848704b30d37c77d9015e64","slug":"political-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128923-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार मैदान में
Tue, 10 Jun 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा और इनकी जांच की गई। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने ताल ठोकी है जबकि सचिव के लिए सबसे अधिक चार दावेदार मैदान में हैं। 12 जून को नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनावी रण सजेगा।
मंगलवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। अध्यक्ष पद पर मोहन चंद्र भट्ट, मनोज कुमार जोशी और राजेश तिवारी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला और मनोज कुमार जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सचिव पद पर पंकज शर्मा, आशीष हावर्ड, मोहन सिंह नाथ, ज्योत्सना जोशी ने चुनावी ताल ठोकी है। संयुक्त सचिव पद पर विनोद सिंह मतवाल, मन्नू भट्ट जबकि कोषाध्यक्ष पद पर ललित मोहन पंत, संजय भट्ट और सुमित पंत ने अपना पर्चा दाखिल किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें सभी सही मिले। 12 जून को नाम वापसी होगी। कौन नाम वापस लेकर मैदान से बाहर होगा और कौन चुनावी रण में बने रहेगा इसकी तस्वीर बाद में साफ होगी।