फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police raids on Gori river

गोरी नदी पर पुलिस की छापेमारी

Thu, 22 Mar 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Police raids on Gori river
मुनस्यारी की गोरी नदी में पोकलेंड मशीन को सीज करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी में गोरी नदी से अवैध खनन की खबर के बाद हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भदेली से लेकर बंगापानी के बीच कई स्थानों पर अवैध खनन पकड़ा। पुलिस ने दो पोकलैंड, दो जेसीबी समेत छह वाहन सीज कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुनस्यारी के मदकोट क्षेत्र में धड़ल्ले से नदी का सीना चीरा जा रहा है। नदी से बीआरओ को छोड़ किसी को भी खनन की अनुमति नहीं है, लेकिन माफिया लगातार नदी का दोहन कर रहे हैं। नदी को पोकलैंड और जेसीबी से खोदा जा रहा है। इससे क्षेत्र में नदी के रुख पलटने और आबादी को नुकसान पहुंचाने की आशंका बनी है। अमर उजाला ने 22 मार्च के अंक में खबर प्रकाशित कर अवैध खनन की तस्वीर पेश की थी।
विज्ञापन


इसके बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जौलजीबी, मुनस्यारी, धारचूला, अस्कोट थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीम गठित की। इन टीमों ने पीएसी के साथ भदेली से लेकर बंगापानी तक नदी पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही मौके से खनन माफिया और मजदूर भाग गए। इस बीच पुलिस ने भौराबगड़ और गौरी पुल क्षेत्र से दो पोकलैंड, दो जेसीबी और दो टिप्पर जब्त किए। एसपी ने मातहतों को समय-समय पर अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस समय-समय पर नदी में छापेमारी करेगी। नदी में खनन करते पकड़े गए वाहन मालिकों का पता लगाया जा रहा है। - अजय जोशी, एसपी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed