फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police personnel blown away by the rules themselves

पुलिस कर्मी खुद ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

Wed, 03 May 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Police personnel blown away by the rules themselves
पिथौरागढ़ में बिना हेलमेट के दुपहिया चलाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

दूसरों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत देने वाली पिथौरागढ़ पुलिस खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन दौड़ाते पुलिस कर्मी अब भी बेरोकटोक शहर की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लगता है इन पर किसी का नियम-कानून नहीं चलता।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 3 मई के अंक में पुलिस कर्मी ही नियमों की हवा निकाल रहे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद भी पुलिस कर्मियों पर कोई असर नहीं पड़ा। बुधवार को भी शहर की सड़कों पर पुलिस कर्मी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे। एक ओर शहर के कई इलाकों में पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। दूसरी ओर पुलिस कर्मी ही बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन दौड़ा रहे थे। पुलिस की ढिलाई का ही असर कहेंगे कि आम लोग भी हेलमेट पहनने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, हाइकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने दोपहिया वाहन में दोनों सवारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया है, लेकिन यहां दोपहिया चालक तक हेलमेट नहीं पहन रहा है। ऐसा तब है जब हेलमेट न पहनने से इसी जिले में कई लोग जान गवां चुके हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे हाइडिल गेट के पास एक पुलिस कर्मी फेरी लगाकर सामान बेचने वाले व्यक्ति के सत्यापन के कागज चेक कर रहा था और खुद यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था। बाइक पर सवार ये पुलिस कर्मी बगैर हेलमेट पहने दोपहिया में सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यावसायिक वाहनों के लिए नियम तय
जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था सुधारने की जिलाधिकारी की कवायद के बीच पुलिस ने व्यावसायिक वाहनों के लिए नियम बनाए हैं। कुछ दिन पहले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी सी रविशंकर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर चंद्र सुयाल और यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने यातायात व्यवस्था का खाका खींचा है। बताया गया है कि गुप्ता तिराहे से रोडवेज तिराहे की ओर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक व्यावसायिक वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। नगरपालिका तिराहे से अपटेक तिराहे की ओर सुबह 9 से शाम 7.30 बजे तक, सिल्थाम तिराहे से घंटाकरण तिराहे की ओर सुबह 9 से शाम 7 बजे तक कोई भी व्यावसायिक वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। एंबुलेंस पर ये व्यवस्था लागू नहीं होगी। मड़सिरोली, रसैपाटा रूट की टैक्सियां स्टैंड तक जा सकेंगी। वड्डा तिराहे से रोडवेज तिराहे की ओर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक ट्रक, टिप्पर नहीं जा सकेंगे। ट्रांसपोर्ट वाहन विजडम तिराहे से टकाना, गुप्ता तिराहे, अपटेक तिराहे, नगरपालिका, घंटाकरण, सिल्थाम, वड्डा तिराहा होते हुए जाखनी तिराहे से नगर से बाहर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed