फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police outpost dismissed night out

पुलिस कर्मियों के नाइट आउट पास निरस्त

Fri, 16 Feb 2018 10:34 PM IST
गौरव पांडेय/अमर उजाला, पिथौरागढ़
गौरव पांडेय/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Police outpost dismissed night out
नाइट आउट पास निरस्त - फोटो : अमर उजाला

व्यभिचार में पुलिस लाइन के एक सिपाही के पकड़े जाने के बाद जिले के सभी पुलिस कर्मियों के नाइट आउट पास निरस्त कर दिए गए हैं। नाइट आउट पास के दुरुपयोग की आशंका में एसपी ने यह बड़ा कदम उठाया है। नाइट आउट पास के निरस्त होने के साथ ही कर्मियों के आवास भत्ता पर भी रोक लग गई है। एसपी के इस आदेश से जिले के पांच सौ से अधिक पुलिस कर्मी प्रभावित हुए हैं। अब नए सिरे से सत्यापन के बाद ही पुलिस कर्मियों को नाइट आउट पास जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


पुलिस लाइन, थाना-चौकियों की बैरकों और पुलिस क्वाटर से बाहर रहने वाले पुलिस कर्मियों को नाइट आउट पास जारी किए जाते हैं। इसके तहत पुलिस कर्मियों को बैरक, स्टाफ क्वाटर से अलग रहने की अनुमति लेनी होती है। इसके लिए संबंधित थाना अध्यक्ष की सिफारिश पर सीओ नाइट आउट पास जारी करते हैं। राज्य पुलिस की कमोबेश पिथौरागढ़ जिले में पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय भवनों की भारी कमी है। बैरकों में भी पर्याप्त जगह नहीं है। इन हालातों में जिले का 50 फीसदी से अधिक फोर्स स्टाफ क्वाटर, बैरकों से अलग किराए के आवास पर रहता है। इनमें विवाहित और अविवाहित पुलिस कर्मी शामिल हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों को विभाग आवास भत्ता देता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों ही पुलिस लाइन का एक सिपाही मकान मालिक की पत्नी के साथ व्यभिचार में पकड़ा गया है। इस मामले में सीधे तौर पर नाइट आउट पास का दुरुपयोग पाया गया, जबकि यह सिपाही अविवाहित है। इसके बावजूद वह बैरक को छोड़कर किराए के मकान में रह रहा था। यह मामला सामने आने के बाद एसपी ने पुलिस कर्मियों को जारी नाइट आउट पास दुरुपयोग की आशंका में निरस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही बैरक, क्वाटर से बाहर रह रहे पुलिस कर्मियों का आवास भत्ता भी फिलहाल रोक दिया गया है। अब नए सिरे से नाइट आउट पास बनाए जाएंगे। इसके तहत किराए पर रहने वाले कर्मियों की पास की जरूरत और परिस्थितियों की पूरी जांच-पड़ताल होगी। किराए के आवासों का धरातलीय सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुरुपयोग की आशंका में नाइट आउट पास निरस्त कर दिए गए हैं। नए सिरे से पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस कर्मियों को पास जारी किए जाएंगे। इस कार्रवाई का मकसद पास आवंटन में पारदर्शिता को बढ़ावा देना और अनियमितताओं की रोकथाम करना है। -अजय जोशी, एसपी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed