फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police Memorial Day to remember the martyrs

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद

Fri, 21 Oct 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/नाचनी Updated Fri, 21 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police Memorial Day to remember the martyrs
एसएसबी 55वीं वाहिनी में हुए कार्यक्रम में मौजूद जवान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस स्मृति दिवस पर अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस के शहीद जवानों को उनके स्कूलों में याद किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद पुलिस कर्मियों और केंद्रीय बलों के शहीदों को याद किया गया। इस दौरान अपर राज्य रेडियो अधिकारी बीबी तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला ज्ञान सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक दिनेश चंद्र बडोला, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई जितेंद्र कुमार उप्रेती, प्रभारी कोतवाली ध्यान सिंह आदि मौजूद थे। 55वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट, उप कमांडेंट जितेंद्र जोशी, सहायक कमांडेंट अशोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन


देवलथल जीआईसी में बीएसएफ के शहीद भूपाल सिंह, बलवंत सिंह मेहता की याद में कार्यक्रम हुए। विधायक विशन सिंह चुफाल, प्रधानाचार्य भगवान सिंह, समाजसेवी प्रेमा बसेड़ा आदि ने विचार रखे। जीआईसी गोरंगचौड़ में भी शहीदों की याद में कार्यक्रम हुए। उधर, जीआईसी डोर (नाचनी) में थल के गोल गांव निवासी पुलिस के शहीद कांस्टेबल गणेश सिंह के स्कूल जीआईसी डोर में शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। गणेश सिंह 2002 में पुलिस में भर्ती हुए। 2009 में लोहाघाट में ड्यूटी के दौरान वाहन की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। थानाध्यक्ष महेश कांडपाल ने शहीद के बारे में जानकारी दी। कहा कि जल्द ही शहीद कांस्टेबल का चित्र विद्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। वहां प्रधानाचार्य चंदन आर्या, कांस्टेबल संतोष राठौर, रमेश गढ़िया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed