{"_id":"5755c5134f1c1b0a1d9c582a","slug":"police-line-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के लिए बन रही सड़क का संयुक्त निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन के लिए बन रही सड़क का संयुक्त निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन का मुआयना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में पुलिस लाइन के लिए बन रही सड़क का सोमवार को जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह तय हुआ कि रोड के किनारे स्थित बिजली के पोलों को शिफ्ट किया जाएगा ताकि सड़क की चौड़ाई में कोई व्यवधान न हो। सड़क के किनारे कई पोल बाधक बने हुए हैं।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया गया है। इसी कारण यह सड़क मानकों के अनुसार तैयार हुई है। सड़क बनने से पुलिस लाइन के कर्मचारियों के साथ साथ उस इलाके में रहने वालों को भी आसानी हो जाएगी। सड़क का काम अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक दिनेश चंद्र बडोला ने अधिकारियों से कहा कि सड़क के किनारे बिजली के जो पोल बाधक बने हैं उनको तत्काल हटाया जाए। जिलाधिकारी ने सड़क की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि शेष काम में भी मानकों का ध्यान रखा जाए। इस मौके पर सभासद विजेंद्र महर, ऋषेंद्र महर, नितिन महर, राजेंद्र खड़ायत, भास्कर भट्ट, मुकेश पांडे, अवर अभियंता कैलाश चंद्र जोशी आदि थे। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की घोषणा की थी और शासन ने धन उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन