फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police caught prize crook

पुलिस ने पकड़े इनामी बदमाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police caught prize crook
पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
विज्ञापन

तीन दिसंबर 2021 को कुमौड़ निवासी होशियार सिंह ने ग्राम राजगुडा भांतड थल निवासी प्रकाश उपाध्याय पर एक निजी कंपनी में रुपये लगाकर अधिक लाभ देने की बात बोलकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने धारा-420, 506, 120बी में रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश उपाध्याय को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद जांच में पुलिस को सिलपाटा पिथौरागढ़ निवासी भूपेश पुनेठा और दिगंबर पुनेठा के भी शामिल होने की बात पता चली। यह भी पता चला कि इन दोनों ने क्षेत्र के कई लोगों से एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है। इस पर पुलिस और एसओजी की टीम ने साइबर सेल की मदद से दोनों के मोबाइल फोन को ट्रेस किया। लोकेशन पिथौरागढ़ मिलने पर पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को महात्मा गांधी मार्ग (लाश घर) से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, हापुड़, हरिद्वार सहित कई जगहों पर ठिकाने बदल रहे थे। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस टीम में एसआई बसंत पंत, एसओजी प्रभारी शंकर सिंह, साइबर सेल प्रभारी प्रियंका इजराल, कांस्टेबल गंगा सिंह, गौरव सिंह, ध्रुव सिंह, गोविंद सिंह, अशोक बुदियाल, कमल तुलेरा, मनोज कुमार, विपिन ओली, गीता पवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed