फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police caught a reward of ten thousand

पुलिस ने पकड़ा दस हजार का इनामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police caught a reward of ten thousand
पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने दस हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ निवासी एक युवती ने तीन जनवरी 2022 को कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि अपने को सेल टैक्स का कर्मचारी बताने वाले नवीन रावत नामक व्यक्ति ने नौकरी देने के नाम पर उसकी बहन से दो लाख रुपये ले लिए हैं। शक होने पर जब उससे रुपये वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने धारा-420 में रिपोर्ट दर्ज कर दी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने सीओ महेश चंद्र जोशी, सीओ ऑपरेशन परवेज अली के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस को आरोपी की लोकेशन सूरत गुजरात में मिली लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही उसने अपना ठिकाना बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी हीनकोट थाना अस्कोट निवासी नवीन रावत को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस टीम में एसआई हरीश सिंह, एसआई प्रियंका इजराल, कांस्टेबल राज पुरी, सत्येंद्र सुयाल, मनोज कुमार, विपिन ओली, गीता पवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed