फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police arrested the accused for raping a teenager.

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी जिला छोड़ने की फिराक में था, पुलिस ने धर दबोचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused for raping a teenager.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, नाचनी (पिथौरागढ़)। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और लगातार धमकियां देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो वर्ष पुराना है। बदनामी के डर से किशोरी के परिजन अब तक पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने के लिए जाने से कतराते रहे।
विज्ञापन
मामले के अनुसार एक युवक ने वर्ष 2017 में दुष्कर्म किया था, लेकिन बदनामी के डर से पीड़ित परिवार ने युवक की शिकायत पुलिस में नहीं की। आरोपी बार-बार धमकियां देता रहता था। कई बार घर में भी धमक जाता था। इससे परेशान होकर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। नाचनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आईपीसी की धारा 323 /363/ 504/ 506/ 376 आईपीसी और 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बंगापानी निवासी हरीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि आरोपी जनपद से भागने की फिराक में था। उसे नाचनी के चिलकिया पुल के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, एलएसआई मीनू गौतम, जितेंद्र कुमार, प्रियंका राज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed