फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Poles and scorpion grass raised in hands for the prevention of illegal liquor

Pithoragarh News: अवैध शराब की रोकथाम के लिए हाथों में उठाए डंडे और बिच्छू घास

Tue, 27 Jun 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Poles and scorpion grass raised in hands for the prevention of illegal liquor
पिथौरागढ़ नगर से लगे चैसर गांव की महिलाओं ने शराब और अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए हाथों
पिथौरागढ़। चैसर गांव में महिलाएं अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से परेशान हैं। महिलाओं ने नशाखोरी को रोकने के लिए हाथों में बिच्छू घास और डंडे लेकर गांव में रैली निकाली। महिलाओं ने कहा कि गांव में नशाखोरी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को नगर से लगे चैसर गांव की महिलाओं ने चैसर से द्यौड़ा तक हाथों में डंडे और बिच्छू घास हाथ लेकर रैली निकाली। महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब और अन्य नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। युवा पीढ़ी बर्बाद न हो इसके लिए उन्होंने शराब पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। महिलाओं ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में पुलिस से भी वार्ता की गई थी। पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि चैसर से द्यौड़ा तक उन्होंने प्रत्येक दुकान स्वामी को शराब नहीं बेचने की चेतावनी दी है। यदि चेतावनी के बाद भी शराब बिकती मिली तो महिलाएं मजबूरन लाठी-डंडे चलाने के लिए मजबूर होंगी। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख बिण लक्ष्मी गोस्वामी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुमित्रा महर, गीता महर, रेखा महर, विमला महर, ग्राम प्रधान किशन सिंह धामी, दीपिका महर, रीता लोहिया, हेमा देवी, ममता देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा, मिल रही है धमकी
पिथौरागढ़। महिला मंगल दल चैसर का कहना है कि उन्होंने शराब और नशाखोरी को बंद करने का बीड़ा उठाया है। इसके एवज उन्हें धमकी मिल रही है। शराब माफिया की धमकी से वे डरने वाली नहीं हैं। शराब बेचने वालों को सबक सिखाया जाएगा। संवाद

रात में भी गश्त कर रही हैं महिलाएं
पिथौरागढ़। चैसर गांव की महिलाएं रात में भी हाथों में डंडे और बिच्छू घास लेकर गश्त कर रही है। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए नशाखोरी को बढ़ावा देने वाले लोग सहमे हुए हैं। महिलाओं का कहना है कि नशे से पहाड़ और पहाड़ के गांव बर्बाद हो रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed