{"_id":"57b5f06e4f1c1b705e6ebdd6","slug":"pokland-machine-smashed-wall-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोकलैंड मशीन से तोड़ी सड़क की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोकलैंड मशीन से तोड़ी सड़क की दीवार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
पोकलैंड चलाने से टूटी बांसबगड़-सेलमाली रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसबगड़-सेलमाली रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह से आवाजाही बंद हो गई है। बताया गया कि एक ठेकेदार ने अपनी पोकलैंड मशीन को इस रोड से निकालते समय सड़क की दीवार को ही तोड़ दिया है, इससे इस रोड पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। यह रोड पीएमजीएसवाई के अधीन है। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। वहीं, सड़क बंद होने से सेलमाली, दाखिम, खड़िक, कोटा, लोद गांव की पांच हजार आबादी के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
मर्तोलिया ने पत्र में कहा है कि बांसबगड़-सेलमाली रोड पर बारिश के बावजूद वाहनों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह एक ठेकेदार ने पोकलैंड मशीन से जानबूझकर रोड की दीवार तोड़ दी है। पत्र में कहा गया है कि जब सड़क की दीवार टूट गई थी तो उसे तत्काल बनाना भी चाहिए था, लेकिन ठेकेदार ने ऐसा नहीं किया। इस मामले की जानकारी डीएम एचसी सेमवाल को भी दी गई है। डीएम ने मुनस्यारी के एसडीएम से मामले की जांच करने और सड़क खोलने की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
तवाघाट-सोबला रोड अब भी बंद
धारचूला (पिथौरागढ़)। खेत नाले के पास दीवार बहने से तवाघाट-सोबला रोड अब भी बंद है। इससे सोबला, कंज्योति जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। लोग जरूरी सामान को पैदल लेकर जा रहे हैं। उधर, तवाघाट-गर्वाधार रोड पर पांगला पुल के पास अब भी मलबा गिरने का खतरा बना है। इस पुल से छोटे वाहन ही जा पा रहे हैं। सीमा सड़क संगठन ने पुल के पास गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन