{"_id":"5fc2820d8ebc3eefbb0774d9","slug":"poachers-set-fire-to-panchachuli-forest-pithoragarh-news-hld405521662","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचाचूली की तहलटी में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचाचूली की तहलटी में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाई आग
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उच्च हिमायली क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में शिकारी सक्रिय हो गए हैं। शिकारियों ने दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों को मारने के लिए पंचाचूली की तलहटी के जंगल में आग दी है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुर्लभ प्रजाति के जानवर भरल, मोनाल, कस्तूरी मृग, काकड़ ,जंगली भेड़ ,स्नो लेपर्ड सहित कई अन्य जानवर निचले क्षेत्रों की ओर आते हैं।
जानवरों को निचले क्षेत्रों में पहुंचते ही शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। शिकारी जंगलों में छिपे जानवरों को बाहर निकालने के लिए जंगलों में आग लगाते हैं। इसके बाद उनका शिकार करते हैं। 20 दिन पूर्व भी शिकारियों ने पंचाचूली की तलहटी में आग लगाई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही शिकारी वहां से गायब हो गए थे। जंगलों में आग लगने से करोड़ों की वन संपदा को नुकसान हो रहा है। वन रेंजर लवराज रावत का कहना है कि शीघ्र ही एक टीम गठित कर पंचाचूली की तलहटी में भेजी जाएगी। वन संपदा के नुकसान एवं वन्य जीवों के शिकार के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शीतकाल में धधक रहे हैं जिला मुख्यालय से लगे जंगल
पिथौरागढ़। शीतकाल में जिला मुख्यालय से लगे जंगल धधक रहे हैं। शनिवार को एंचोली क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में आग लगी रही। इससे आसमान में धुआं छाया रहा। लोगों ने वन विभाग से जंगलों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद