{"_id":"612fbf988ebc3e075904585d","slug":"pmgsy-workshop-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4364999141","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 वर्षों में पीएमजीएसवाई ने किए हैं अभूतपूर्व कार्य- नागेंद्र बहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 वर्षों में पीएमजीएसवाई ने किए हैं अभूतपूर्व कार्य- नागेंद्र बहादुर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद पीएसजीएसवाई के अभियंता।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला हुई। इसमें पीएमजीएसवाई के कार्यों सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर भी चर्चा हुई।
कार्यशाला का शुभारंभ डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी और पर्यावरण और सामाजिक विशेषज्ञ यूआरआरडीए देहरादून डॉ. एमडी तिवारी ने किया। कार्यशाला में डॉ. तिवारी ने महिला मंगल दलों के माध्यम से सड़कों के अनुरक्षण का सुझाव देकर पर्यावरण संरक्षण की भी जरूरत बताई।
उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य आम जनमानस को इस बात के लिए जागरूक करना है कि लोक संपत्ति को अपनी संपत्ति समझ कर इनकी सुरक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
ईई नागेंद्र बहादुर ने जिले में पीएमजीएसवाई के तहत पिछले 20 वर्षों के कार्यों की जानकारी दी। अभियंता केके जोशी ने संचालन किया। इस मौके पर अभियंता एसएम उपाध्याय, ईई दिनेश चंद्र कुलेठा, बीएस अधिकारी, संजय कुमार, अभियंता रमेश, गुरुप्रीत सिंह, दीपक सिंह, मनोज सिंह आदि रहे।