फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   PM's effigy burnt in protest against inflation

पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में फूंका पीएम का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
PM's effigy burnt in protest against inflation
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में यूथ कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्याज, आलू, गोभी, भिंडी और मटर की माला पहनकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है। जिसकी मार आम आदमी पर पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्र होकर पीएम के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि आज प्याज 80, आलू 50, टमाटर 60, मटर 120, भिंडी 60, गोभी 60 रुपये किलो मिल रही है। आटे, चावल, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

सिलिंडर महंगा हो गया है, लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं। प्रदेश सचिव करन सिंह और जिला महासचिव आनंद धामी ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह सरकार गरीब विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के अवसर नहीं है लेकिन सरकार दाम बढ़ाए जा रही है। वक्ताओं ने कहा सरकार दाम कम नहीं करती है तो प्रदर्शन जारी रहेंगे। पुतला फूंकने में शुभम बिष्ट, अभिषेक कोहली, घनश्याम पाटनी, राहुल भट्ट, शिवम पंत, दिनेश बिष्ट, त्रिभुवन चुफाल, विनय वर्मा, नवीन ऐरी, ललित कुमार, पारस सिंह, विजय सौन, साहिल पाल, अभिषेक, सुरेंद्र बिष्ट, भुवन जोशी, सागर कुमार, कपिल जोशी, नीरज जोशी, महेंद्र रावत, लक्ष्मण समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed