Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   PM Narendra Modi met Indian Army, ITBP and BRO soldiers in gunji pithoragarh

PM Modi Visit: पीएम मोदी ने भारतीय सेना, ITBP और BRO के जवानों से की मुलाकात, बुजुर्ग महिला को देख हुए भावुक

Thu, 12 Oct 2023 01:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Oct 2023 01:31 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के आदि कैलाश में पीएम नरेंद्र मोदी करीब दो घंटे रहे। इस दौरान पीएम ने भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के जवानों से भी मुलाकात की। जवानों ने पीएम मोदी को आदि कैलाश की फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi met Indian Army, ITBP and BRO soldiers in gunji pithoragarh
पीएम मोदी ने जवानों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के आदि कैलाश दर्शन और पार्वती कुंड मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी करीब दो घंटे रहे। इसके बाद पीएम मोदी गुंजी गांव के लिए रवाना हुए। गुंजी गांव पिथौरागढ़ के धारचूला तहसील में आता है। गुंजी गांव कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग है। बता दें कि, धारचूला से गुंजी गांव तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा चुकी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला चीन और नेपाल से लगा हुआ है। इसलिए यहां भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के जवान तैनात रहते हैं। पीएम मोदी ने तीनों समूहों के सैनिकों से मुलाकात की। इस दरौन जवानों ने पीएम मोदी को आदि कैलाश की फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन


गुंजी गांव में पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया
बता दें कि, पीएम मोदी के गुंजी पहुंचते ही वहां भारत माता की जय के नारे लगने लगे। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान देखा गया कि गांव की महिलाएं कतार में खड़ी होकर पीएम मोदी का इंतजार कर रही थीं। पीएम मोदी ने वहां खड़े लोगों से मुलाकात की। हाथ जोड़ते हुए पीएम नरेंद्र मोदी सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद
इस दौरान एक महिला की गोद में बच्चा दिखाई दिया तो अपने अंदाज में पीएम मोदी ने उस बच्चे के सिर पर हाथ फेरा। इसके बाद एक बुजुर्ग महिला को पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया। अपने स्वागत में आई उस बुजुर्ग महिला को देख पीएम मोदी भावुक हो गए और काफी देर तक बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़े रहे। इस दौरान बुजुर्ग महिला के पास खड़ी महिला पीएम मोदी को  बुजुर्ग महिला के बारे में कुछ बताती नजर आई। जिस बुजुर्ग महिला से पीएम मोदी बात कर रहे थे, उसने पीएम मोदी के सिर पर हाथ फेरकर उन्हें आशीर्वाद दिया। 


यह भी देखें- पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: स्थानीय पोशाक पहने दिखे प्रधानमंत्री, आदि कैलाश के किए दर्शन, देखें तस्वीरें


पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बच्चों से पीएम गर्मजोशी के साथ मिले। इस दौरान एक बच्चे से पीएम मोदी ने हाथ मिलाया। वहीं, दूसरे बच्चे के गालों पर थपकी लगाई। सभी बच्चे पीएम मोदी से मिलकर काफी खुश नजर आए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed