फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Playing drums so that the administration wakes up

ढोल-नगाड़े बजाए ताकि शासन-प्रशासन जाग जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Playing drums so that the administration wakes up
पिथौरागढ़ में जुलूस निकालते आठ गांव के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अशोकनगर-बेतलड़ी सड़क की मांग के लिए आठ गांवों के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला और लोनिवि के अधिकारियों का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाकर शासन-प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी देकर डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

बिलई, सौनगांव, भाटीगांव, धारी, बेलतड़ी, दिगारा, रौलियागांव और क्वारबन के लोगों ने सोमवार को प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सौन और पूर्व प्रधान रेवाधर भट्ट के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सिमलगैर से केएमओयू स्टेशन, टकाना होकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। वहां धरना देकर ग्रामीणों ने कहा कि अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क को वर्ष 2005 में स्वीकृति मिल गई थी। इसके बावजूद गांवों तक सड़क नहीं पहुंची। जुलूस, प्रदर्शन में तारा दत्त भट्ट, सुभाष, जगदीश, मोती राम, हरिनंदन, हरि दत्त भट्ट, सुमन भट्ट, रेवती, सुनीता भट्ट, ज्योति, हेमा, सरोज, पार्वती देवी, जानकी, मनोहरी देवी आदि रहे।
विज्ञापन

महिलाएं परेशान, बच्चों को नहीं मिल पा रहा ज्ञान
पिथौरागढ़। जुलूस में शामिल महिलाओं ने कहा कि सड़क न होने से सबसे अधिक दिक्कत उन्हें ही झेलनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को समय से अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। अस्पताल पहुंचने से पहले कई गर्भवती महिलाएं खेत में प्रसव के लिए मजबूर होना पड़ता है। सड़क के अभाव में कई बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क की फाइल मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है। शासन से 12.92 लाख रुपये की पहली किस्त जल्द जारी होने वाली है। - डॉ. आशीष चौहान, डीएम, पिथौरागढ़।

कांग्रेस ने ग्रामीणों आंदोलन को समर्थन दिया
पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं रह गया है। दो किमी सड़क के अभाव में क्षेत्र के लोगों को कितनी मुश्किल उठानी पड़ रही है। इसका एहसास सरकार को नहीं है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडेय, महेंद्र लुंठी, कमलेश कसन्याल, पवन माहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed