{"_id":"66917371165b926bf50a7e67","slug":"players-who-won-medals-in-sports-meets-rewarded-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-115436-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्पोर्ट मीट में पदक जीतने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्पोर्ट मीट में पदक जीतने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत
Fri, 12 Jul 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
धारचूला स्थित केवी एनएचपीसी में पुरस्कृत खिलाड़ी।
धारचूला (पिथौरागढ़) । केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी में देहरादून में आयोजित 53वीं स्पोर्ट मीट में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की छात्रा रिया ने एथलेटिक्स, उपासना ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। अंडर-17 वाॅलीबाल टीम में दूसरा स्थान हासिल हुआ। टीम में पीयूष, मोहित, चंदर, मुकुल, यशराज शामिल रहे। अंडर-14 वॉलीबाल टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं आयुष, क्रिश, हरीश, रिया और उपासना का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। प्राचार्य राहुल देव ने सभी छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्राचार्य ने खेल अध्यापक विपुल तोमर और स्काउट गाइड के कोच सुषमा भट्ट, सपना पुनेठा, रविंद्र कुमार को भी बधाई दी। यहां डॉ. नीरज बनकोटी, अशोक कुमार मीणा, दीक्षा कुटियाल, सी राम, स्वाति बेनवाल, दीपा चलाल, सपना पुनेठा, गजेंद्र समेत विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।