{"_id":"59b6c6724f1c1bf47f8b601e","slug":"player-sponsored","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशस्वी ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशस्वी ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एम स्क्वायर पब्लिक स्कूल की 9वीं की छात्रा यशस्वी जोशी ने जसपाल राणा शूटिंग रेंज देहरादून में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। बुल्स आई शूटिंग एकेडमी चंडाक के प्रशिक्षक मनोज जोशी ने कहा कि 12 वर्षीय यशस्वी जोशी ने पहले ही प्रयास में टीम इंडिया ट्रायल के फाइनल में पहुंचकर राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
बताया कि गत वर्ष भी यशस्वी ने राज्य स्तरीय 10 मीटर, 25 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि कई खिलाड़ी पिछले 2 सालों से चंडाक शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
डीएम सी रविशंकर, एडीएम नासिर हुसैन, एसडीएम संतोष पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय पौरी, डा. पीतांबर अवस्थी, खेल प्रशिक्षक उषा उप्रेती आदि ने 15वीं राज्य स्तरीय इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में यशस्वी द्वारा दो स्वर्ण पदक जीते जाने को बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन