फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Plantation in Pithauragarh

Pithoragarh News: सेवा सप्ताह पर पौधरोपण कर की सफाई

Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Plantation in Pithauragarh
पिथौरागढ़ बेस अस्पताल में पौधरोपण के दौरान मौजूद चिकित्सक और अन्य। संवाद
पिथौरागढ़। बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के तहत पौधरोपण कर सफाई अभियान चलाया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने नगर क्षेत्र में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बजरंग दल की किरन ने कहा कि धरती को हरा, भरा बनाने का हम सभी का कर्तव्य है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजरंग दल लंबे समय से सीमांत क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने के लिए प्रयासरत है। वहां प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनू पांडेय, किरन प्रसाद, सभासद दिनेश कापड़ी, पूरन चंद्र जोशी, पवन नाथ, विनीत पाठक, सूरज बिष्ट, विनय पांडेय, जीवन कापड़ी आदि रहे।
विज्ञापन



टीम पर्यावरण ने पिथौरागढ़ में किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल की टीम पर्यावरण ने हरेला सप्ताह पर बेस अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। इस टीम के संरक्षक वरिष्ठ फार्मासिस्ट केएस अधिकारी के नेतृत्व में लिंठ्यूड़ा स्थित बेस अस्पताल परिसर में फलदार, छायादार पौध रोपे गए। उन्होंने इन पौधों के संरक्षण का भी सकंल्प लिया। इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा, डॉ. कमलेश खाती, डॉ. मृगांक शुक्ला, डॉ. विनीता चंद, सूरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन







जीआईसी राईआगर परिसर में रोपे पौधे



बेड़ीनाग/बंगापानी। सोसाइटी फोर हिमालयन एनवायर्नमेंट एंड जियोलॉजी संस्था ने रविवार को जीआईसी राईआगर परिसर में पौधरोपण किया। हरेला सप्ताह पर जीआईसी परिसर में आम, अमरूद, कागजी नींबू, माल्टा, संतरे के 100 पौधे रोपे गए। संस्था के अध्यक्ष रत्नाकर पांडे ने बच्चों को इन पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विनोद पाठक, प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद पंत, एनसीसी प्रभारी बृजेश जोशी, पुनीत पंत, भूपाल राम आदि रहे। सीमांत डेवलपमेंट सोसाइटी ने बंगापानी के सेरा में पौधरोपण किया। संस्था के अध्यक्ष हुकुम सिंह धामी ने बताया कि क्षेत्र में दो हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान प्रकाश, बहादुर सिंह कोरंगा, उमेश धामी, हेमंत प्रसाद आदि रहे।

पिथौरागढ़ बेस अस्पताल में पौधरोपण के दौरान मौजूद चिकित्सक और अन्य। संवाद

पिथौरागढ़ बेस अस्पताल में पौधरोपण के दौरान मौजूद चिकित्सक और अन्य। संवाद

पिथौरागढ़ बेस अस्पताल में पौधरोपण के दौरान मौजूद चिकित्सक और अन्य। संवाद

पिथौरागढ़ बेस अस्पताल में पौधरोपण के दौरान मौजूद चिकित्सक और अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed