Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   plantation in district.

Pithoragarh News: कर्मचारियों का अनूठा पौधरोपण आंदोलन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Sun, 15 Jun 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
plantation in district.
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम का अनूठा पौधरोपण आंदोलन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण नियमावली, कट ऑफ डेट 2025 की मांग के लिए 332 दिन तक चले आंदोलन में 52 हजार पौधे रोपे। आंदोलन को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में ''''लॉन्गेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैंपलिंग'''' नाम दिया गया है।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में तीन जुलाई 2024 से अपनी मांगों के लिए पौधरोपण आंदोलन शुरू किया था। इसमें कर्मचारियों के माध्यम से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में पौधरोपण किया गया। विवाह समारोह, जन्मदिन, सालगिरह, विदाई समारोह, जनप्रतिनिधियों, मंत्री, अधिकारियों, पर्यटकों को पौध लगाकर इस आंदोलन से जोड़ा गया।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों ने अपने कार्यों के साथ-साथ उपभोक्ताओं और पर्यटकों को सारी सुविधाएं दीं और खाली समय पर पौधरोपण करते हुए अपनी मांग को शासन तक पहुंचाया। हमारा संगठन ही पूरे देश में एकमात्र संगठन है, जिसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। - दिनेश गुरुरानी, प्रदेश अध्यक्ष, संयुक्त कर्मचारी महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन की लेट लतीफी से नहीं हो रहा समाधान
पिथौरागढ़। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी का कहना है कि पूर्व में शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद समस्याओं का समाधान हुआ है। इसमें कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने निगम में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया। कई समस्याएं अभी दोनों निगमों के वर्तमान प्रबंधन की लेटलतीफी के कारण रुकी हैं। सबसे प्रमुख मुद्दा नियमितीकरण नियमावली का है जिसमें सरकार ने कैबिनेट में भी प्रस्ताव पारित कर दिया है। न्यायालय ने भी निर्णय दे दिया है लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में शीघ्र मुख्यमंत्री से देहरादून में वार्ता की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed