{"_id":"1ec7be26237c38910deb7517f4b72d84","slug":"plans-are-benefiting-or-not-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के अपर गृह सचिव डीएस दताल ने घाटीबगड़ और गोठी में बैठक कर योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं, इसकी पड़ताल की।
अपर गृह सचिव ने लोगों से विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन के साथ ही समाज कल्याण और अन्य विभागों के माध्यम से जनता के हित के लिए संचालित की गई योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं, लोगों से व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी हासिल की। गोठी के पूर्व प्रधान दान सिंह बोनाल ने गोठी में नदी किनारे बन रहे तटबंधों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। कहा कि तटबंध मानक के अनुसार नहीं बनाए जा रहे हैं। इस पर अपर सचिव नदी तट पर निर्माण स्थल पर ही पहुंच गए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंधों के मानकों के बारे में जानकारी हासिल की। सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने अपर सचिव को बताया कि तटबंध की ऊंचाई 12 मीटर होनी है। सात मीटर ऊंचे बने हैं, पांच मीटर और ऊंचा किया जाना है।
अपर सचिव गृह ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को प्राथमिकता से पहुंचाने के आदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है। बैठकों में तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ ही बोन की प्रधान आशा देवी, भूपेंद्र ग्वाल, दान सिंह ग्वाल, नारायण दरियाल, कृष्णा बोनाल, संजना देवी आदि थे।